विधायक विनोद भयाना ने किया लाल हुकमचंद जैन मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक विनोद भयाना ने किया लाल हुकमचंद जैन मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तीन माह में बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क: विधायक विनोद भयाना

हांसी,14 दिसम्बर।

विधायक विनोद भयाना ने बृहस्पतिवार को लाल हुकुमचंद जैन मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर परिषद के उप प्रधान अनिल बंसल, भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा नगर पार्षद उपस्थित रहे।
विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार चुंगी से रेलवे ओवर ब्रिज तक की सड़क को फोर लेन बनने के लिए निर्माण कार्य शुभारंभ कर दिया गया है। इस सड़क को लाल हुकम चंद जैन मार्ग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य पर लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च होगी और इसका निर्माण कार्य आगामी तीन माह के अंदर पूरा हो जाएगा। इस सड़क का निर्माण भवन एवं सड़क निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की इस सड़क का निर्माण निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर पार्षद डॉ बलवान सिंह ,सुनील मंत्री, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश टुटेजा, जगदीश भाटिया, भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के जेई सुरेंद्र सरदाना जेई राजेश व कोई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.