श्रम मंत्री अनूप धानक ने अपने उकलाना आवास पर सुनी जन समस्याएं

श्रम मंत्री अनूप धानक ने अपने उकलाना आवास पर सुनी जन समस्याएं



पाठकपक्ष न्यूज

उकलाना, दिसम्बर : श्रम मंत्री अनूप धानक ने शनिवार को अपने उकलाना आवास पर विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात की तथा जन समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए । श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं बनाकर लागू की गई हैं, ताकि प्रदेश और समाज का ज्यादा से ज्यादा विकास हो । उन्होंने कहा कि युवाओं का ध्यान शिक्षा पर ज्यादा हो इसके लिए सरकार द्वारा गांवों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को शहर में ना आना पड़े। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा को बंद करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम शुरू किया गया है। जिस पर रोजगार पाने के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने के प्रति
प्रदेश सरकार कृत संकल्प है और गांवों में पीने के पानी की नई लाइनें बिछाई जा रही है तथा नए जल घर बनाया जा रहे हैं । एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने के लिए कच्चे रास्तों को पक्का करवाया जा रहा है। इस मौके पर जेजेपी हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया, नरेश पूनिया, संदीप खैरी, धूपसिंह थाकन, जगदीप कुंडू, अजित सिवानी, सतीश पूनिया, भूरिया, बानी सरपंच, राजाराम, होशियारा सरपंच, कुलदीप कोहाड़, सुभाष, रामकिशन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.