हिसार सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की ड्यूटी हिसार के नागरिक अस्पताल में लगाई गई है

हिसार सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की ड्यूटी हिसार के नागरिक अस्पताल में लगाई गई है

मेडिकल कॉलेज के सर्जन, फिजिशियन,डेंटिस् सहित अन्य डॉक्टर सिविल अस्पताल मे पहुंचे। नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ रतना भारती ने ओपीडी के बाहर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ओपीडी खोलने के लिए कहा गया है वही काउंटर पर मरीजों की पर्ची काटकर उन्हें ओपीडी में भेजने के निर्देश दिए है। वहीं पीएमओ भारती ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि अस्पताल में आने वालों को हड़ताल होने की जानकारी नही दी जाए

180 डॉक्टर आज हड़ताल पर

हिसार में लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात करीब 180 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। हड़ताल को लेकर बीते दिन डॉक्टरों ने ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन भी कर दिया है।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन प्रधान डॉ. राजीव डाबला ने कहा कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश के 3 हजार से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। अगर, सरकार ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया है, लेकिन उनके पास कोई भी संदेश बातचीत के लिए नहीं है। सरकार झूठ बोलने का कार्य कर रही है।

सीएम ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कैडर बनाने की घोषणा की थी
डॉ. राजीव डाबला ने बताया कि सीएम ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कैडर बनाने की घोषणा की थी, ताकि डॉक्टरों पर अतिरिक्त कार्यों का दबाव न पड़े। डॉक्टर अपनी विशेषज्ञता में ही काम कर सकें, लेकिन यह नियम सुचारु रूप से लागू नहीं हो पाया है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी पोस्टमॉर्टम सहित अन्य ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है।

एसोसिएशन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने और उनके वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन केंद्र सरकार के बराबर 4 एसीपी (4 वर्ष, 9 वर्ष, 13 वर्ष और 20 वर्ष) की मांग कर रहा है। डॉ. राजीव डाबला ने बताया कि SMO की आवश्यकता के कारण कैडर में कई वर्षों से ठहराव आ गया है।

PG कोर्स के लिए 1-1 करोड़ के दो बॉन्ड जमा कराना गलत
95% से अधिक कैडर अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान केवल एक पदोन्नति (MO से SMO) के साथ सेवानिवृत्त होते हैं। PG नीति के अनुसार डॉक्टरों को सेवाकालीन PG कोर्स करने के लिए एक-एक करोड़ के दो बॉन्ड जमा करने होंगे। यह बॉन्ड राशि वास्तव में बहुत अधिक है। डॉक्टरों के लिए इतनी राशि के दो बॉन्ड की व्यवस्था करना बहुत मुश्किल है।

उनकी मांग है कि पिछली नीति के अनुसार बॉन्ड राशि बहाल की जाए। बता दें कि 27 दिसंबर को भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की थी।

हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया लेटर
वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें 28 दिसंबर से सभी अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। जिसमें लिखा गया है कि आगामी आदेशों तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर व अन्य कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.