यह बात राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चारकुतुब पर जोन कागड़ा व प्रधान सेवा सिंह के द्वारा अयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस दौरान बाल्मीकि समाज की और से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रेम सिंह मलिक को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान काफ़ी संख्या में लोगों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थाथा। सांसद ने सभी को पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की हरियाणा सरकार घोटाले की सरकार बनकर रह गई। उन्होंने बताया कि अब देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी तंग हैं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगली दिवाली पर कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा के प्रत्येक बुजुर्ग को देश में सर्वाधिक 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट, इंदिरा आवास योजना के तहत 2 कमरे का मकान, कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन में कुर्बानी देने वाले 750 किसानों के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे, हर गृहणी को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी और मान-सम्मान, खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा मान-सम्मान देंगे, नौजवानों को 2 लाख सरकारी नौकरी, हरियाणा को विकास, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और खुशहाली की पटरी पर दोबारा लाने का काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेम सिंह मलिक, जय सिंह पाली, सुमन शर्मा, सेवा सिंह बाल्मीकि, पप्पी पहलवान, राजरानी, भागवंती, प्रकाशो, सुनिता, शुशील, अनील टांक, विक्की बाल्मिकी, सुरेंद्र कागड़ा, कृष्ण रेगैर, अमित बाल्मिकी, दया फौजी, बाबा धीरज, पूर्व पार्षद राजरानी, हंस राज बाल्मिकी, जय कुमार बाल्मिकी, प्रेम टांक, लालवा, विक्रम बाल्मिकी आदि लोग मौजूद थे।
हांसी,हरियाणा जल्द गिरेगी भाजपा गठबंधन की विकेट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार।

Leave a Reply