पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, दिसम्बर : बच्चों को सेवार्थ भाव से शिक्षित करने व स्वावलंबन की राह पर अग्रसर करने में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवनिर्मित कार्यालय, लैब व शिक्षण कक्ष का उद्घाटन कार्यक्रम एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गुप्ता एवं भाजपा शहरी मंडल उपाध्यक्ष व जिला संयोजक पूर्वाचल के. पी. गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नाइलेट ओ लेवल की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इन विद्यार्थियों को मेडल भी प्रदान किए गए। मुख्यातिथि डॉ. कमल गुप्ता ने इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चलाए जा रहे रोजगार उन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली और संस्थान का
Indra Devi Treet
com
अवलोकन भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत की मिसाल कायम करके देश का भविष्य उज्वल करना चाहिए । उन्होंने कहा कि इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट निशुल्क शिक्षा प्रदान करके सराहनीय कार्य कर रहा है। इस दौरान रजत गुप्ता, के. पी. गुप्ता व शिल्पा गुप्ता ने मुख्यातिथि को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंट करके सम्मानित किया। बस स्टैंड के पास न्यू ऋषि नगर में स्थापित इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गुप्ता ने इस अवसर पर
कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य बेटियों को हर हाल में शिक्षित करना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से अशक्त विद्यार्थियों को निशुल्क रोजगारपरक कोर्स करवाना ट्रस्ट की प्राथमिकता में शामिल है। रजत गुप्ता ने कहा कि इसके साथ – साथ पर्यावरण, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना एवं जनता को लाभान्वित करने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना सहित ट्रस्ट द्वारा अनेक सेवा के प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। इस
दौरान पुरस्कृत होने वाले कई विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यशैली व ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क कोर्स की विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान डॉ. वैभव बिदानी, प्रवीन पोपली, विकास जैन, विनय, शिल्पा गुप्ता, सुरेश धूपवाला, सुशील, संजय सिंह, राजकुमार इंदौरा, सतीश सुरलिया, नरेंद्र शर्मा, राममेहर शर्मा, कुसुम, श्वेताराज, मुस्कान, विवेक मित्तल, कृष्ण, विद्या साह, राजाराम, अरुण कुमार यादव, डॉ. संचित मेनन, डॉ. सुरेंद्र पाल, विवेक बिश्नोई, मंजीत सांगवान, सीए रोबिन शर्मा, अमित, सुदेश, सीमा, स्माइल, नीलम, महक, कृष्ण कुमार व रामभोर सहित काफी गणमान्य लोग व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
नाइलेट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के विद्यार्थियों को कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया पुरस्कृतमेहनत की मिसाल कायम करके देश का भविष्य उज्ज्वल करें विद्यार्थी : डॉ. कमल गुप्ता

Leave a Reply