श्री काली देवी विद्या मंदिर की छात्रा हर्षिता मलिक ने बनाई एक सेंटीमीटर छोटी गणेशजी की मूर्ति सोलो कैटेगरी में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया

श्री काली देवी विद्या मंदिर की छात्रा हर्षिता मलिक ने बनाई एक सेंटीमीटर छोटी गणेशजी की मूर्ति सोलो कैटेगरी में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया

पाठकपक्ष न्यूज : श्री काली देवी विद्या मंदिर, हांसी की छात्रा हर्षिता मलिक ने पिश्ते के छिलके पर भगवान गणेश जी की सबसे छोटी मूर्ति जिसका माप एक सेंटीमीटर में एक सेंटीमीटर कुल समय 11 मिनटों में बनाकर सोलो कैटेगरी में इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया ।
इस अद्भुत उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गीता मेहता ने हर्षिता मलिक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा की यह कृति विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है जिससे कि वह भी अपने रुचि के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित हो । हर्षिता की कलात्मक प्राप्ति हमारे विद्यालय समुदाय में रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रतिष्ठित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.