सिद्धार्थ इन्टरनेशनल स्कूल की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 14 मई : दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें सिद्धार्थ इन्टरनेशनल स्कूल के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा, दसवीं की छात्रा प्राची ने 97त्न अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कृतिका गुप्ता 96.8त्न के साथ दूसरे स्थान पर रही,दिव्या सैनी 96.6त्न लेकर तीसरे स्थान पर रही। विषय वार बात करें तो पूजन, संजना, ईशा व यश मित्तल ने कम्प्यूटर में 100त्न अंक प्राप्त किये। विद्यालय के लिये बडे ही गौरव के पल हैं। वहीं बारहवीं कक्षा के छात्रों ने भी विद्यालय को गौरवान्वित किया विज्ञान संकाय में मन्नत सांगवान ने 94.2त्न अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, राघव ने 92त्न अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, उत्तम नांदल ने 86.4त्न लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया, कला संकाय में दीपिका ने 92.2त्न अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर कृष सिहाग 87त्न अंक लेकर रहे और आदित्य 83त्न अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे,वाणिज्य संकाय में गौरी 97.6त्न अंक लेकर प्रथम रहीं, खुशी 91.6त्न अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही, गरिमा 90.2त्न अंक लेकर तृतीय  स्थान पर रही। कक्षा दस में 46 बच्चों ने 90त्न से अधिक अंक प्राप्त किये। विद्यालय प्राचार्या ने बच्चों व शिक्षक गण की खूब प्रशंसा की। डायरेक्टर नेहा सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने बच्चों के अभिभावकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published.