चोरों ने मलिक हॉस्पिटल के साथ एसडीएम आवास के सामने दो मैडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। आज सुबह क़रीब ढाई बजे के चोरों ने पहले हांसी नगर परिषद् की पूर्व चेयरमैन निर्मला सैनी के भाई विरेंद्र सैनी के जया मैडिकल स्टोर का शटर को तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो अज्ञात चोर मैडिकल स्टोर के शटर को लोहे की रॉड से उखाड़ते हुऐ दिखाई दे रहे हैं। मैडिकल स्टोर के स्वामी विरेंद्र सैनी ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उनको चोरी की घटना की शुक्रवार सुबह सुचना दी। सैनी ने बताया कि जब उन्होंने मैडिकल स्टोर को जाकर देखा तो चोरों द्वारा शटर उखाड़ के अंदर दाखिल हुए और दुकान की दराज से 80 हजार रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं एक साथ लगती अन्य सोनू मैडिकल स्टोर का भी ताला तोड़ा गया, चोर उक्त दुकान में सेंध लगाते हुए 8 हज़ार रुपए की नकदी लेकर फरार हों गए। सुबह सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी हुए स्थल का जायजा लिया। इस संबंध में दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply