सेक्टर 14 स्थित सर्वेश हेल्थ सिटी ने पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन हिसार यूनिट के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जिसके अंतर्गत रियायती दरों पर टेस्ट एवं इन्वेस्टिगेशन की गई इस मौके पर AIPNBU सर्कल सेक्रेटरी राजेश पसरिजा ने कहा कि यह कैंप हमारे कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच जो कि पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से होता है के अंतर्गत लगाया गया है इस कैंप के सफल आयोजन के लिए हम सर्वेश हेल्थ सिटी की टीम एवं डॉ उमेश कालरा का धन्यवाद कहना चाहेंगे जिन्होंने हमारे आग्रह पर कम समय में इस कैंप का आयोजन किया श्रीमती अंजू मित्तल पंजाब नेशनल बैंक सर्किल हेड ने कहा कि बैंक एम्पलाई के पास अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने के लिए समय नहीं होता हालांकि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बैंक ने साल में एक बार स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी हुई है तो इस पर हम सर्वेश हेल्थ सिटी का धन्यवाद कहना चाहेंगे कि जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक एम्पलाइज के लिए रविवार के दिन कैंप का आयोजन किया साथ ही सभी सुविधाएं जैसे ब्लड,यूरिन टेस्ट एक्स-रे अल्ट्रासाउंड, ईसीजी,ईको टीएमटी, आंखों की जांच, दांतों की जांच, गायनी एवं जनरल फिजिशियन की सुविधा एक ही जगह होने की वजह से हमारा समय भी बचाया
सर्वेश हेल्थ सिटी ने पीएनबी बैंक के लिए लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप कैंप

Leave a Reply