पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट उमंग भींचर को स्टार लगाते उनके माता-पिता।
पाठकपक्ष न्यूज हिसार,दिसम्बर : हिसार के सेक्टर 33 निवासी उमंग भींचर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। गत दिवस देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) में पासिंग आऊट परेड संपन्न हुई । लेफ्टिनेंट उमंग भींचर के पिता मेनपाल सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और अब लाला लाजपत राय
पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय लुवास में कार्यरत हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। उमंग भींचर का छोटा भाई कैप्टन नीलेश कुमार भी इसी अकादमी में जून 2021 से पास आउट हुआ था जो अब भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका परिवार मूलरूप से फतेहाबाद जिला के गांव बनवाली का रहने वाला है। उनके पिता मेनपाल ने बताया कि उमंग
भींचर ने पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल अमृतसर से की। छठी से 12 वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई डीएन कॉलेज, हिसार से की है। 2019 में उसका चयन इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में हो गया। वहीं उमंग भींचर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावको को दिया है।
हिसार के उमंग भींचर बने सेना में लेफ्टिनेंट

Leave a Reply