गोयल परिवार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 230-निर्धन बच्चों को बाँटे गर्म स्वैटर

गोयल परिवार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 230-निर्धन बच्चों को बाँटे गर्म स्वैटर


बढ़ती सर्दी को देखते हुए आज सेक्टर 15- ए निवासी डा: स्नेह गोयल एवं श्री आर. आर . गोयल ( सेवा निवृत – मुख्य अभियन्ता )

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 230-अति गरीब बच्चों को गर्म स्वैटर वितरित किए ।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में 450- बच्चे पढ़ते हैं । इनमें अधिकतर बच्चे बहुत गरीब परिवारों से आते हैं। बहुत बच्चे तो ऐसे भी हैं जिनके यहाँ कोई कमाने वाला नहीं हैं। इतनी सर्दी में उनके पास गर्म कपड़े भी नहीं हैं। गोयल दंपति का आभार जताते हुए उन्होंने ने कहा वह समय – समय पर स्कूल में आकार इन बच्चों की सहायता करते रहते हैं। इसी गर्मियों में उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए 200-लीटर का वाटर कूलर भेंट किया था।
इस अवसर पर गोयल परिवार की ओर से डा: स्नेह गोयल के भाई राकेश , राजेश सोनू और पूर्व गुप्ता ने भी अपना योगदान दिया । स्कूल की ओर से श्री वज़ीर सिंह,
श्रीमती भरत कुमारी,
रंजना , सरोज बाला एवं मीना सहित प्राइमरी स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे । सब बच्चों ने तालियां बजा कर गोयल परिवार का तहे दिल से धन्यवाद किया ।

लेखन:-
डा: जे . के. डाँग
प्रोफेसर ( सेवा निवृत ) हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
9812109039
कैप्शन:-
राजकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चे नई लाल और हरे रंग के स्वैटर पहने हुए एवं गोयल परिवार और अध्यापकगण के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published.