भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर किसान नेताओं ने धरना दिया

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर किसान नेताओं ने धरना दिया

किसान नेताओं ने कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयानों का विरोध किया। रामायण टोल प्लाजा पर धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता दशरथ मलिक व कुलदीप खरड़ ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत विदेश में होने वाली एक किसान कांफ्रेंस के अंदर भारत के सभी किसानों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जा रहे थे। साथ में महिला किसान नेतृत्व भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार के आदेश पर युद्धवीर सिंह सहरावत व अन्य महिला नेत्रियों को विरासत में ले लिया गया। कुलदीप खरड़ ने बताया कि जब तक उनको रिहा नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान रामायण टोल प्लाजा की एक लाइन को टोल फ्री करवाया गया। किसान नेता दशरथ मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल को हिसार में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कृषि मंत्री जेपी दलाल के महिलाओं के बारे में दिए गए बयानों का विरोध किया। दशरथ मलिक ने बताया कि बहन बेटियां सबकी बराबर होती है। लेकिन कृषि मंत्री जेपी दलाल ने महिलाओं और बहन बेटियों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया है। इस कारण सभी किसान जेपी दलाल का जगह-जगह पर विरोध करेंगे। आगामी चुनाव के दौरान गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। धरने के दौरान रामायण टोल पर सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत करके धरना कैंटीन के पास लगवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.