वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नरेंद्र भारद्वाज की दूसरी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नरेंद्र भारद्वाज की दूसरी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

नरेंद्र भारद्वाज एक दबंग पत्रकार थे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नरेंद्र भारद्वाज की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय एस डी महिला महाविद्यालय के सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम मोहित महराणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
एसडीएम ने इस अवसर पर स्वर्गीय नरेंद्र भारद्वाज को श्रद्धा भाव अर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज के असली हीरो हैं क्योंकि रक्तदाताओं की बदौलत हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले तथा जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त लोगों की जान बचा ली जाती है। हमें रक्तदाताओं पर गर्व है क्योंकि वह अपने शरीर से रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का काम करते हैं। उनका यह कार्य समाज में प्रेरणा का स्रोत साबित हो रहा है आजकल जहा कहीं भी रक्तदान शिविर लगाया जाता है वहा युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर रहे हैं। जो समाज में आपसी मजबूत भाईचारे की भावना को दर्शाता है।
एसडीएम ने इस अवसर पर रक्तदाताओं को बेज लगाकर सम्मानित। रक्तदान शिविर में 100 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय की छात्रा सिमरन ने- ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी- गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा मोनिका ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भतीजे मोनू हुडा भी पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि नरेंद्र भारद्वाज हमारे पारिवारिक सदस्य थे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र भारद्वाज एक दबंग पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, हरियाणा टेक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, प्रेम सिंह मलिक, सुमन शर्मा, जय सिंह पाली,योगेंद्र योगी, नगर परिषद् के चेयरमैन प्रवीन इलावादी, नगर परिषद् के वाइस चेयरमैन अनील बंसल,इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र साहिल भयाना, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के निदेशक अशोक कनौजिया, शहर थाना प्रभारी उदय भान गोदारा, धर्मपाल सिवाच, सुभाष गुलाटी, सत्यवान उमरा, मास्टर अनील कुमार, मास्टर रविंद्र शर्मा,
राजकुमार पाली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.