इस रेल लाइन से रोहतक-हांसी के बीच 20 किलोमीटर की दूरी होगी कम
– इस रेल लाइन से रोहतक-हांसी के बीच 20 किलोमीटर की दूरी होगी कम
रोहतक, 15 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी से वीडियो कांफें्रस के माध्यम से लगभग 890 करोड़ रूपए की धनराशि से बनी 68.5 किलोमीटर लम्बी रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन को राष्टï्र को समर्पित करेंगे। वे इस रेल मार्ग पर रोहतक-महम-हांसी-हिसार नई रेल सेवा को झंडी दिखाकर भी रवाना करेंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि रोहतक रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्थानीय समारोह में केन्द्रीय बिजली एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्यअतिथि होंगे। स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर कार्यक्रम के विशिष्टï अतिथि होंगे। इस नई रेललाईन परियोजना को राज्य सरकार के साथ 50-50 प्रतिशत भागीदारी के आधार पर पूर्ण किया गया है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा हाल ही में बनाई गई पेंशन के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इन लाभार्थियों में वृद्घावस्था सम्मान भत्ता के 654 तथा दिव्यांग सम्मान भत्ता के 64 लाभार्थी शामिल हैं।
अजय कुमार ने बताया कि प्रदेश के दो महत्वपूर्ण नगर और कृषि केन्द्र रोहतक व हिसार में पहले कोई सीधा रेल सम्पर्क उपलब्ध नहीं था। ये दोनों नगर भिवानी के रास्ते रोहतक-भिवानी और भिवानी-हांसी-हिसार रेल लाईन के जरिए परोक्ष रूप से जुड़े हुए थे। नई रेल लाईन परियोजना पर डोभ भाली, मोखरा, मदीना, महम, मुण्ढाल कलां और गढ़ी के पांच क्रोसिंग स्टेशनों वाली रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाईन पर 141 छोटे और 6 बड़े पुल बनाए गए हैं। इस रेल लाईन से प्रदेश के रोहतक-भिवानी और हिसार जिले लाभान्वित होंगे। यह नई रेल लाईन रोहतक और हिसार के बीच सीधा रेल सम्पर्क उपलब्ध करवाएगी और रोहतक-हांसी के बीच की दूरी को लगभग 20 किलोमीटर तक कम करेगी।
उन्होंने बताया कि इस नई रेल सेवा से इस क्षेत्र में भारतीय रेल का नेटवर्क और बेहतर होगा तथा यहां के निवासियों का आवागतन सुगम होगा। इसके साथ ही इस क्षेत्र में औद्योगिक और कृषि विकास को ही गति मिलेगी। आर्थिक विकास होने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस क्षेत्र का विकास भी तीव्रगति से होगा।
——0000000000—–
पीएम विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण व जांच के कार्य को शीघ्र करें पूर्ण- उपमंडलाधीश आशीष कुमार
– योजना के बारे में 23 फरवरी को कार्यशाला में किया जाएगा जागरूक
रोहतक, 15 फरवरी : उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने एमएसएमई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने के लिए क्रियान्वित की जा रही पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए स्वयं योजना की पूरी जानकारी हासिल करें। पंचायत व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के संबंधित कर्मचारियों को इस संदर्भ में 23 फरवरी को कार्यशाला के माध्यम से पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
उपमंडलाधीश स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण तथा वैरिफिकेशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना की पात्रता शर्तों में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, पिछले पांच वर्षों में पीएमईजीपी, स्वनिधि, मुद्रा योजना के तहत ऋण न लिया हो, सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्य योजना के पात्र नहीं होंगे तथा एक परिवार से एक सदस्य को लाभ आदि शामिल हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारो के कल्याण के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पहचान पत्र/सर्टिफिकेट दिया जाएगा, टूल किट खरीदने के लिए 15 हजार रूपए तक का अनुदान, सस्ता कर्ज़ (एक लाख रूपए पर पहली बार तथा दो लाख रूपए पर दूसरी बार), पांच दिन का प्रशिक्षण/15 दिन का एंडवास प्रशिक्षण (500 रूपए रोज भत्ता) दिया जाएगा।
बॉक्स
लाभार्थी कारीगर
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी कारीगरों में बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्रकार, लौहार, हथौड़ा, टूल किट निर्माता, ताला मरम्मत करने वाला, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार (पत्थर तोडऩे वाला), मोची (चर्मकार)/जूता कारीगर, राज मिस्त्री, टोकरी/चटाई, झाडू निर्माता, गुडिय़ा और खिलौना निर्माता, नाई, माला निर्माता (मालाकार),धोबी, दर्जीं एवं मछली पकडऩे वाला जाल निर्माता शामिल हैं। पंजीकरण के लिए कारीगर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सैंटर/ अटल सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं। सभी ग्राम प्रधान तथा शहरी स्थानीय निकाय अपना पंजीकरण करवाएं तथा नियमित रूप से अपने कम्प्यूटर या नजदीकी कॉमन सर्विस सैंटर से कारीगरों के लम्बित आवेदन अग्रेषित करें।
उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे इस संदर्भ में ग्राम सचिवों को जागरूक करें तथा सरपंचों के साथ मिलकर इस कार्य को पूर्ण करवाएं। उन्होंने एमएसएमई विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे पोर्टल की समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई आवेदक योजना के तहत ऋण लेने का इच्छुक नहीं है तो उसे प्रशिक्षण दिलवाए और यदि आवेदक योजना के तहत ऋण लेना चाहते हैं तो उन्हें प्रशिक्षण के उपरांत ऋण के लिए बैंकर्स के पास भेजें। विभाग के अधिकारी पूरी चैकलिस्ट तैयार करें तथा संबंधित दस्तावेजों, योजना की पात्रता शर्तों एवं लाभ के फलैक्स प्रदर्शित करें। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला परिषद के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, एमएसएमई विभाग के सहायक निदेशक रविन्द्र सिंह, प्रबंधक अर्चना गुप्ता, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जरनैल सिंह व नरेंद्र धनखड़, एसईपीओ सुधीर कुमार, भाजपा से सतीश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो- 0015 व 0016
——0000000000—–
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए बैठक आज
रोहतक, 15 फरवरी : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता मनीन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायताओं के शीघ्र निपटारे के लिए स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के कांफंं्रेस हाल में 16 फरवरी को बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक किया जाएगा तथा बैठक में एक लाख रूपए से ज्यादा व तीनह्य लाख रूपए तक के बिजली बिल विवाद के मामलों की सुनवाई की जाएगी।
——0000000000—–
कुष्ठï रोगियों को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
रोहतक, 15 फरवरी : कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, उपचार, पुनर्वास और भेदभाव को समाप्त करने पर सलाह के विषय पर श्रीमति नीरजा कुलवंत कलसन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहतक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक के सचिव एवं सीजेएम अनिल कौशिक के कुशल मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल, रोहतक के प्रांगण में एक विशेष कानूनी जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, रोहतक के पैनल की अधिवक्ता सोनम सिंह ने कुष्ठ रोग से पीडि़त व्यक्तियों के अधिकारों एवं हितों से संबंधित विस्तार से जानकारी दी और डॉ. पुष्पेंद्र कुमार एसएमएओ, डॉ. सत्येन्द्र वशिष्ठï, नेत्र सर्जन, डॉ. मोनालिका, लैब प्रभारी, सिविल अस्पताल, रोहतक और विजय कौशिक, वकील व अन्य विशेष कर्मचारी और आम जनता वहां मौजूद थे।
फोटो- 001 से 004
——0000000000—–
पेट में कीडों की वजह से रूक जाता शारीरिक व मानसिक विकास- उपायुक्त अजय कुमार
– कहा, जिला का हरेक बच्चा खाए एल्बेंडाजोल की दवाई
– सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में निशुल्क खिलाई जाएगी दवा
-जागरूकता क लिए मनाया जाता कृमि मुक्ति दिवस
– जिला में करीब 4 लाख बच्चों, किशोर व महिलाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य
रोहतक, 15 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने जिला के सभी बच्चों, किशोर व किशोरियों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का आह्वान किया है। आज स्थानीय जेपी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विशेष रूप से 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कृमि मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य बच्चों और किशोरों के बीच परजीवी आंतों के कीड़े, या मिट्टी से फैलने वाले कृमि के प्रसार को कम करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के लगभग चार लाख बच्चों, किशोर व किशोरियों के अलावा 20 से 24 वर्ष की स्तनपान न करानेे वाली महिलाओं व उन महिलाओं को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जो गर्भवती नहीं है।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है और वे कुपोषण व एनीमिया ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे बच्चे हमेशा थकावट महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी निजी व सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, शिक्षकों को यह दवा खिलाने का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि एल्बेंडाजोल सभी ग्रुपों को निशुल्क प्रदान की जा रही है। स्कूली बच्चों से मुखातिब होते हुए उपायुक्त ने कहा कि वह जल्द ही दोबारा स्कूल में आकर बच्चों से सीधा संवाद करेंगे और कैरियर निर्माण के विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा करेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाने चाहिए।
बॉक्स
एक से दो वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आधी गोली- डॉ.अनिल बिरला
सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली दी जा रही है जबकि 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली की खुराक दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दवा से पेट के हर प्रकार के कीड़े मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए आसपास की सफाई रखने के अलावा कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। साफ पानी में फल व सब्जियों को धोए। हमेशा साफ पानी पिए और खाना ढक कर रखें। नाखूनों को साफ व छोटा रखें। जूते व चप्पल पहन कर रखें। खाने से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोए। जेपी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राजीव मलिक ने उपायुक्त अजय कुमार का आभार व्यक्त किया और कहां कि कार्यक्रम में आने से स्कूल के बच्चों को निश्चित रूप से आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉक्टर के.एल. मलिक, डॉक्टर रेनू कंबोज, अंजलि अरोड़ा व परमजीत देशवाल आदि मौजूद थे।
फोटो- 004 से 0014
——0000000000—–
मातृभाषा की रक्षा के लिए शहीद सुमेर सिंह आर्य ने न्यौछावर कर दिया सर्वत्र- सांसद रामचंद्र जांगडा
– सांपला में सुमेर सिंह आर्य की स्मृति में शौर्य समृद्घि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, 15 फरवरी : सांसद रामचंद्र जांगडा ने कहा है कि मातृभाषा हिंदी की रक्षा के लिए शहीद सुमेर सिंह आर्य सहित अनेक सत्याग्रहियों का उल्लेखनीय योगदान व बलिदान रहा है। जांगड़ा हिंदी सत्याग्रही शहीद सुमेर सिंह आर्य ट्रस्ट द्वारा सांपला में आयोजित शौर्य समृद्धि दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने हिंदी सत्याग्रहियों का मान-सम्मान करते हुए उन्हें मासिक पेंशन दी है। उन्होंने ट्रस्ट को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों की वजह से ही हरियाणा प्रदेश की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि हिंदी सत्याग्रही सुमेर सिंह के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा हिंदी की रक्षा के लिए उन्होंने जेल में यातनाएं सही और अपना बलिदान दे दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने ट्रस्ट को एक लाख देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में शहीद सुमेर सिंह क पौत्र प्रवीण आर्य ने ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और मांग रखी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश अध्यक्ष सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा स्वामी आर्यवेश, पर्यावरण प्रदेश प्रमुख भाजपा नवीन गोयल, चेयरमैन माटी कला बोर्ड हरियाणा ईश्वर मालवाल, आचार्य विजयपाल गुरुकुल झज्जर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल एवं वाइस चांसलर लुवास यूनिवर्सिटी हिसार डॉ विनोद वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नामदेव सभा, सतवीर वर्मा, डॉ राजेश आर्य फरमाना, जे. एस टाइगर अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मुंबई, रमेश रोहिल्ला समाजसेवी फरमाना, संजय प्रधान काउंसलर गुडग़ांव, कृष्ण रोहिल्ला भाजपा नेता जींद, जितेंद्र रोहिल्ला संजीवनी हॉस्पिटल एवं कविता देवी सरपंच ग्राम पंचायत नया बांस अनिल रोहिल्ला, अशीष रोहिल्ला, रक्षक रोहिल्ला, शांति स्वरूप, पवन इस्माला एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply