मिलगेट एरिया में कैंची चौक के पास किराना की दुकान में लगातार तीसरे दिन हुई चोरी की वारदात के बाद दुकानदारों ने जाम लगा दिया। गुस्साएं दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।जाम की सूचना मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को आश्वासन दिया। उसके बाद जाम खोला।
न्यू विनोद नगर में रहने वाले सुरेश कुमार का कहना है कि उसकी गर्वमेंट कॉलोनी में किराना की दुकान है। लगातार तीन दिन से दुकान में चोरी की वारदात हो रही है। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस को दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार देर रात को भी दो चोर दुकान के अंदर घुसे और 20 हजार रुपये तक का सामान चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी की वारदात के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में बुधवार सुबह आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और रोष स्वरूप रोड जाम किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
लगातार तीसरे दिन हुई दुकान में चोरी, दुकानदारों ने लगाया जाम

Leave a Reply