भारी बारिश में बह गया अरुणाचल का हाईवे, चीन सीमा से टूटा भारत का संपर्क

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : अरुणाचल प्रदेश के दिबांग जिले को पूरे भारत से जोडऩे वाले नेशनल हाईवे 33 भारी बारिश में बह गया है। इसे भारतीय सेना की लाइफलाइन भी कहा जाता है। अरुणाचल में कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट कर बह गया है। इसके कारण पूरी आवाजाही बंद हो गई है। नेशनल हाइवे 33 दिबांग घाटी को भारत से जोड़ता है। यह इलाका चीन से सटा हुआ है। ऐसे में रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। हाइवे के कट जाने से एक बड़ा नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टीम को भेजा है ताकि राजमार्ग की तुरंत रिपेयरिंग की जा सके। अरुणाचल प्रदेश के ​अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल घाटी में किसी चीज की कमी नहीं है। सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति लगातार जारी है। हालांकि इसे तेजी से दुरुस्त होने की चिंता बनी हुई है। चीन से लगती सीमा तक पहुंचने के लिए भारतीय सेना इसी हाईवे का इस्तेमाल करती है। प्रदेश सरकार ने पर्यटकों सहित सभी के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। तीन दिनों तक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी है। इसके सही होने में तीन दिन कम से कम लगेंगे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से मची तबाही का एक वीडियो अपने ङ्ग अकाउंट पर शेयर किया है।

हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 25 अप्रैल : हरियाणा में कल (26 अप्रैल) से फिर मौसम बदलने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताया हैं। इनमें 5 जिले ऐसे चिह्नित किए हैं, जिनमें ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं। वहीं 27 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, सिरसा, हिसार में यलो अलर्ट, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.