आजाद सिंह हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

आजाद सिंह हिन्दुस्तानी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

हिसार, 3 अप्रैल : जिले के गांव डोभी के सरपंच एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए युवा नेता आजाद सिंह हिन्दुस्तानी को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए पार्टी ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी दी है। अपनी नियुक्ति पर आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने पार्टी संगठन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए वे पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी राहुल राणा, जिला अध्यक्ष हर्ष बामल व जिला प्रभारी जवाहर सैनी का आभार जताया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.