जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली हिसार लोकसभा पदाधिकारियों की बैठक
हिसार, 18 अप्रैल : जननायक जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी बूथ लेवल पर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोकसभा की जनता को बताएं की दुष्यंत के साढ़े चार साल सरकार में साथ होने के कारण ही किसानों की भलाई के काम हो पाए हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब मंडियों में चक्कर नहीं काटने पड़ते और न ही ट्रालियों में रात गुजारनी पड़ती है। अब किसान मोबाइल पर खुद अपनी फसल बेचने का समय निर्धारित करता है। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने हिसार लोकसभा के पदाधिकारियों व हलका प्रधानों की बैठक लेते हुए कही। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की वजह से ही फसल बिक्री के 48 घंटों में सीधा किसानों के खातों में भुगतान होता है। यह जजपा के संघर्ष का ही परिणाम है कि पूरे भारतवर्ष में केवल हरियाणा राज्य में 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। किसानों को कांग्रेस राज का वो समय भी याद है जब फसल खराबे के नाम पर 2-2 रुपये के चैकों का भुगतान कर उनके साथ भद्दा मजाक किया जाता था। जबकि दुष्यंत ने गठबंधन सरकार में रहते खराब हुई फसलों के लिए करोड़ो रूपये मंजूर करवा कर किसानों को हर बार सम्मानजनक मुआवजा दिलवाया। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि किसानों के अलावा युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, कमेरे, मजदूर और गरीब वर्ग की भलाई के लिए योजनाओं व नीतियों को लागू करने की भी लड़ाई जेजेपी ने लड़ी और अधिकतर में सफलता भी हासिल की। ये सब बातें जब हम मतदाताओं और आमजन तक पहुंचा देंगे तो पार्टी प्रत्याशियों की रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत को कोई रोक नहीं पाएगा। हर बूथ पर बूथ-योद्धा व बूथ सखी को मतदान के दिन की जिम्मेवारी व उससे पहले लिस्टों की जांच आदि के बारे में विस्तार से समझाया जाए ताकि मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो। बैठक में जजपा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, जिला प्रभारी मा. ताराचंद, करण सिंह देपल, सत्यवान बिछपड़ी, डॉ. अजीत ओडीएम, वीरेंद्र चौधरी भोजराज, मुंशीराम बैनिवाल, सत्यवान कोहाड़, राजेश झाझडिय़ा, अनिल बालकिया, सिल्क पूनिया, तरुण गोयल, रमेश बैनिवाल, शिव कुलाना, जयपाल बांडाहेड़ी, रणधीर बल्हारा, जेपी बुड़ानिया, दलबीर पानू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply