सी. आर. लॉ कालेज में हुई मूट कोट

सी. आर. लॉ कालेज में हुई मूट कोट

हिसार, 22 मार्च : सी. आर. लॉ कॉलेज में एक मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर हिसार जिला न्यायालय से एडवोकेट्स को आमंत्रित किया गया, जिसमें अनेद्र लोहरा, संदीप बूरा, जसवीर ढिल्लों व सुशील शर्मा ने जज की भूमिका निभाई। इस मौके पर हिसार बार के वाइस प्रेसिडेंट विनोद कसवां और ट्रेजरार दिक्षेश भी मौजूद थे। शुरुआत में 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से आठ टॉप टीम्स सिलेक्ट की गई। इन 8 टीम के तीन राउंड करवाए गए जिसमें से प्रतिभागी साहिल, नेहा, रितेश की टीम प्रथम, प्रद्युम्न, अंजलि, राहुल की टीम द्वितीय व नवदीप, अनु, योगिता की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेटस दिए गए, साथ में सभी प्रतिभागियों को भी पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार काजल ने हिसार बार के वाइस प्रेसिडेंट विनोद कसवां का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी एडवोकेट्स का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला। इस अवसर पर कॉलेज का सभी टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. संतोष और डॉ. ज्योति बूरा व डॉ. नीलम ने कीर्। प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published.