हिसार, 28 अप्रैल : हिसार में लगभग 13 वर्ष पूर्व स्थापित निर्धन बच्चों का फ्री स्कूल चेतना फ्री स्कूल का समारोह सूर्य सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया। एक्सप्रेस रोडवेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनीष कुमार गुप्ता समारोह में मुख्य अतिथि थे। बच्चों ने बहुत ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर राकेश बंसल, शशि लोहिया, पवन खारिया, महेश सिंगल आदि विशिष्ट अतिथि थे। स्कूल के संस्थापक व संचालक मधुर गुप्ता व उनकी टीम राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गोयल, मीनाक्षी तायल, मुकेश गर्ग, दीपक बजाज, नरेश सिंघल, मनोज लोहिया, मुकेश गुप्ता, प्रवीण कुमार और ओमकार केडिया आदि ने आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।
चेतना स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह आयोजित

Leave a Reply