नई दिल्ली, 14 मार्च : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने पहले दौरे पर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि सबको साथ लेकर मजबूती से हरियाणा को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे आशीर्वाद दिया है। मनोहर लाल के नेतृत्व में जो हरियाणा की छवि बनी है उन सब बातों को आगे बढ़ाना है।
पीएम से मिले सीएम, प्रदेश के सियासी हालातों पर की चर्चा

Leave a Reply