चंडीगढ़, 17 मार्च : मंत्रिमंडल विस्तार टलने के बाद अब सीएम नायब सैनी भाजपा के नेताओं को साधने में जुट गए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान से मिले निर्देश के बाद नायब सैनी एक्टिव हो गए हैं। पार्टी में लंबे समय से संगठन में एक्टिव और पार्टी का जाट चेहरा ओपी धनखड़ से भी उन्होंने अपने सरकारी आवास में इसी को लेकर मुलाकात की। दोनों के बीच संगठन और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करें। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ से मिलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। इस मुलाकात को लेकर ओपी धनखड़ का कहना है कि यह उनकी एक सामान्य मुलाकात थी। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ से मिलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। इस मुलाकात को लेकर ओपी धनखड़ का कहना है कि यह उनकी एक सामान्य मुलाकात थी। कैलाश विजयवर्गीय के हरियाणा दौरे के दौरान उन्हें संगठन की ओर से इनपुट दिया गया था कि हरियाणा सरकार में ब्यूरोक्रेसी का काफी प्रभाव है। यहां विधायकों और संगठन के नेताओं की अफसर बात नहीं सुनते हैं। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने नए मुख्यमंत्री को साफ निर्देश दिए हैं कि बेलगाम ब्यूरोक्रेसी पर अंकुश लगाया जाए। नए सीएम को केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह संगठन के बड़े चेहरों को आगे लाएं और उनके साथ समन्वय बनाकर काम करें। पार्टी सूत्रों के अनुसार दूसरी वजह यह बताई गई है कि सरकार और संगठन में वन मैन शो नहीं होना चाहिए। पूर्व में ऐसे हालात हो गए थे कि सरकार और संगठन में वन मैन शो हो गया था। संगठन के साथ ही सरकार में एक ही व्यक्ति दिखाई दे रहा था। जबकि भाजपा में यह परंपरा रही है कि सरकार और संगठन अपने-अपने स्तर पर काम करते हैं। इस कार्य को सही गति मिल सके इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से संगठन मंत्री की नियुक्ति की जाती है। इसके जरिए संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाया जाता है।
धनखड़ के साथ ही शुरुआत हुई
मुख्यमंत्री नायब सैनी केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों के बाद अलर्ट हो गए हैं। हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से उन्होंने मुलाकात कर इसका सकारात्मक संदेश भी दे दिया है। धनखड़ हरियाणा में भाजपा संगठन को लेकर काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा किया था। 2019 में जब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ली तो संगठन में 1 लाख कार्यकर्ताओं की संख्या थी, लेकिन तीन साल में उन्होंने यह संख्या 3.25 लाख तक पहुंचा दी। इसके अलावा वह पार्टी का बड़ा जाट चेहरा भी हैं।
दूसरे नेताओं से भी जल्द मीटिंग
ओपी धनखड़ के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी संगठन के दूसरे बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल को भी अपने संसदीय क्षेत्र करनाल में प्रवास करने को कहा गया है। संगठन स्तर पर भी उन्हें हिदायत दी गई है कि वह सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखें।
हरियाणा में आईएएस-एचसीएस अफसरों के तबादले, नए चीफ सेक्रेटरी के पहले ट्रांसफर ऑर्डर; ए-श्रीनिवास रेवेन्यू-डिजास्ट के सक्रेटरी बने
चंडीगढ़, 17 मार्च : हरियाणा में लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की प्रक्रिया जारी है। एक दिन पहले सूबे के नए मुख्य सचिव बने टीवीएसएन प्रसाद ने पहली ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2004 बैच के सीनियर आईएएस ए श्रीनिवास को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सूबे के रेवेन्यू एंड डिजास्टर का सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा उनको फरीदाबाद मेट्रो डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ष्टश्वह्र भी बनाया गया है। उनके अलावा 3 एचसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।

Leave a Reply