रोहतक, 3 फरवरी : नगर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. प्रेम प्रकाश लमोरिया के बड़े भाई डॉ. महेंद्र प्रताप लमोरिया के आकस्मिक निधन पर सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। डॉ महेंद्र प्रताप लमोरिया का गत 2 फरवरी को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा, बेटे डॉ संदीप और डॉ नितेश पौत्र विहान व विवी है। दिवंगत डॉ. महेंद्र प्रताप लमोरिया ने अपने पिता गुगल राम लमोरिया की राह पर चलते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने नारनौल में गरीब परिवारों को मुफ्त चिकित्साएं सेवाएं प्रदान की। जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में भी उनके उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने पैतृक गांव हरिपुरा (झुंझुनू) में भी समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्यों को पूर्ण करवाया।
समाजसेवी डॉ. महेंद्र प्रताप का निधन :– विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक

Leave a Reply