हिसार, 10 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने उकलाना में हुई समरस विजय संकल्प रैली को सफल बताते हुए इसमें पहुंचे नेताओं व आम जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रैली में भारी संख्या में भाग लेकर जनता ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह की जीत निश्चित कर दी है। डॉ. आशा खेदड़, जो उकलाना रैली की संयोजक थीं, ने कहा कि रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। वास्तव में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों, गरीबों व आम जनता के हित में अनेक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनका लाभ हर वर्ग उठा रहा है।
जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने उकलाना रैली की सफलता पर मुख्यमंत्री, पदाधिकाारियों, कार्यकर्ताओं व जनता का आभार जताया

Leave a Reply