चेतना की गहराई में संचार करने का नया प्रयास है डायनामिक मेडिटेशन : आचार्या मां उषा

चेतना की गहराई में संचार करने का नया प्रयास है डायनामिक मेडिटेशन : आचार्या मां उषा

हिसार, 10 अप्रैल : ओशो सिद्धार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में ओशोधारा मैत्री संघ हिसार द्वारा कौशिक नगर स्थित ध्यान साधना केंद्र में आचार्या मां उषा ने डायनामिक मैडिटेशन करवाया। उन्होंने बताया कि डायनामिक मेडिटेशन एक प्रकार की ऐसी विधि है जो शारीरिक गतिविधियों, स्थितियों और विशेष अवस्थाओं का ध्यान करती है। यह एक साधारण प्रयास के रुप में देखा जा सकता है, जो शारीरिक संवेदनाओं के साथ-साथ मानसिक तंतुओं का उपयोग करता है ताकि ध्यान की गहराई को बढ़ावा दिया जा सके। डायनामिक मेडिटेशन का उद्देश्य शांति, स्थिरता और मानसिक तनाव को कम करना होता है, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना भी होता है। ध्यान के बाद ओशोधारा हरियाणा के संयोजक आचार्य सुभाष ने हमारे जीवन ध्यान के महत्व पर विस्तार से बताते हुए ओशोधारा के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। ओशोधारा के साधना केंद्र कौशिक नगर हिसार पर हर रविवार सुबह 7 से 9 बजे तक ध्यान का सेशन सभी के लिए नि:शुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.