मंगाली में आयोजित रैली में पूर्व सीएम से मिलने जा रहे किसानों को लिया गया हिरासत में : हुड्डा

मंगाली में आयोजित रैली में पूर्व सीएम से मिलने जा रहे किसानों को लिया गया हिरासत में : हुड्डा

हिसार, 10 अप्रैल : कैमरी गांव में आज पूर्व सीएम खट्टर साहब की रैली थी। रैली में पूर्व सीएम से मिलने किसान मोर्चा के सदस्य पहुंचे जहां उन्होंने उनसे कुछ प्रश्न पूछने थे कि 750 किसान जो शहीद हुए उनके लिए क्या किया, एमएसपी पर गारन्टी कानून बनाने की बात थी उसका क्या किया गया, किसानों की कर्जा मुक्ति के लिए क्या किया गया, रोजगार देने की बात का क्या किया, किसानों के खाते में आने वाले 15-15 लाख कहा गए? दिल्ली जाने के लिए किसानों को क्यों रोका गया, सारे रास्तों पर बैरिकेडिंग क्यों कि गई। इस प्रकार के अन्य बातों के जवाब मांगने गए थे। किसान नेता दिलबाग हुड्डा ने बताया कि जब किसान प्रोग्राम के दौरान खट्टर से मिलने पहुंचे तब वहां भारी पुलिस बल तैनात था। रैली में किसानों को पूर्व सीएम से मिलने से रोका गया और जोर जबर्दस्ती करके पुलिस की बसों में डाला गया, जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सदर थाने के अंदर ले जाकर सभी किसानो को बंद कर दिया गया। इनमें शमशेर सिंह, राजीव मलिक, विजय जागलान, रमेश मीरका, सोमवीर और अन्य किसान साथियों को अंदर कर दिया गया है और ठीक इसी प्रकार काफ़ी किसानों को मंगाली चौकी, आजाद नगर चौकी में अंदर बैठाया गया। दिलबाग हुड्डा ने कहा कि पूरा किसान मोर्चा इस तानाशाही रवैया की निंदा करता है और हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.