रोहतक, 5 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला में अभी तक 18299 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे यथाशीघ्र अपनी फसल का इस पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं। किसान अपनी खाली पड़ी हुई जमीन का भी पंजीकरण करवाएं।
अजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी किसान हितैषी योजनाओं को इस पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। पंजीकरण न करवाने वाले किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को अपनी भूमि का विवरण, बैंक खाता संख्या एवं बोई गई फसल का विवरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज करवाना होता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। केवल पंजीकरण करवाने वाले किसानों को ही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
बॉक्स :-
किसान ऐसे करवा सकते है पंजीकरण :-
अजय कुमार ने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण स्वयं अपने फोन से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा ऐप के माध्यम से कर सकते है। इसके अलावा किसान ऑनलाइन पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर जाकर अथवा नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते है। किसान फसल का पंजीकरण करवाते समय अपना मोबाइल जरूर साथ रखें।
0 0 0 00 0 0 0 0 0 0
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में 10 फरवरी को आयोजित होगी प्रवेश के लिए चयन परीक्षा :- उपायुक्त अजय कुमार
– कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए 384 विद्यार्थियों ने करवाया है पंजीकरण
– नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से अभ्यार्थी डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
रोहतक, 5 फरवरी : जिला के गांव घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में किया जायेगा। सत्र 2023-24 में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए 384 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। पंजीकरण करने वाले विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 94991-86975 एवं 98125-02875 पर सभी कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।
0 0 0 00 0 0 0 0 0
रोहतक के नए एसडीएम आशीष कुमार ने संभाला पदभार :-
– आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहेगी प्राथमिकता
रोहतक, 5 फरवरी : रोहतक के नवनियुक्त एसडीएम आशीष कुमार ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आशीष कुमार वर्ष 2016 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं। हाल ही में उनका तबादला गोहाना एसडीएम से रोहतक एसडीएम के पद पर किया गया था। आशीष कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रेवाड़ी, एसडीएम गोहाना, प्रबंध निदेशक गोहाना चीनी मिल व खानपुर मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम जन शिकायतों का निपटारा तुरंत प्रभाव से करना यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा लोगों को समयबद्ध तरीके से सरकार की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की रोजमर्रा के कार्यों में आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोटो सहित :
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
जिला के दो किसान सम्मानित :-
– डीसी अजय कुमार ने दी बधाई
रोहतक, 5 फरवरी : बागवानी के क्षेत्र में सब्जी की उत्कृष्ट खेती करने पर जिला के दो किसानों को सम्मानित किया गया है। उपायुक्त अजय कुमार ने सब्जी उत्पादक किसान गांव बलंबा निवासी संदीप व गांव कारौर निवासी आलोक को बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी बागवानी के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्य करके अपनी आमदन को बढ़ाना चाहिए।
घरौंडा स्थित इंडो इजराइल सब्जी उत्कृष्ट केंद्र में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले में रोहतक के इन दोनों किसानों को बागवानी मिशन निदेशक डॉ रणवीर व घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने सरकार की योजना के तहत सम्मानित किया। संदीप प्रथम स्थान पर रहे और उन्हें 11000 का इनाम व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसी प्रकार आलोक दूसरे स्थान पर रहे उन्हें 5100 का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कमल सैनी ने बताया कि उपरोक्त दोनों किसानों ने सीजन के अनुरूप सब्जियों की काश्त करके बेहतर मुनाफा कमाया है। इन किसानों ने आधुनिक तकनीक जैसे प्लास्टिक, मल्चिंग, टनल, बांस-तार विधि, टपका विधि व फव्वारा विधि का प्रयोग किया। उन्होंने दोनों किसानों को शुभकामनाएं दी।
फोटो : 01 व 02
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए आज होगी फोरम की बैठक :- मनिंदर सिंह
रोहतक, 5 फरवरी : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन मंडल के नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए रोहतक सर्कल की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की 6 फरवरी 2024 को बैठक आयोजित होगी। इस बैठक का आयोजन स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन स्थित निगम के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक होगा। बैठक में एक लाख रुपए तक बिल विवाद या अन्य शिकायत से संबंधित उपभोक्ता इस फोरम के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते है, लेकिन बिजली चोरी से संबंधित शिकायतें इस फोरम में नहीं सुनी जायेंगी।
किसान अपनी फसलों का यथाशीघ्र करवाएं पंजीकरण :- उपायुक्त अजय कुमार- पंजीकरण करवाने वाले किसानों को मिलेगा कृषि विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ- एमएसपी पर फसल बेचने के लिए जरूरी है फसलों का पंजीकरण- अब तक जिला के 18299 किसानों ने करवाया पंजीकरण- किसान स्वयं भी ऐप के माध्यम या ऑनलाइन पोर्टल से कर सकते है पंजीकरण- नजदीकी अटल सेवा केंद्र से भी करवा सकते है पंजीकरण

Leave a Reply