हिसार, 14 अप्रैल : सेक्टर 9-11 में रहने वाले नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता मान सिंह चौहान की उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोर ले गया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाकर स्कूटी बरामद करवाने के लिए कहा है। चौहान ने बताया कि बुधवार की रात को बेटे ने घर के बाहर स्कूटी को खड़ा किया था। गुरूवार की सुबह 9 बजे स्कूटी को संभाला तो वह चोरी मिली थी। चौहान का कहना है कि चोरी, छीनाझपटी व रंगदारी की वारदात हो रही हैं। पुलिस का बदमाशों व चोरों में खौफ नहीं है।
Leave a Reply