कहा- चौ. देवी लाल उनके राजनीतिक गुरू व पथ-प्रदर्शक थे
हिसार, 6 अप्रैल : पूर्व मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने आज चौ. देवीलाल की पुुण्यतिथि पर अपने निवास स्थान पर परिवार व साथियों सहित श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी व आम, गरीब, मजदूर व किसान के मसीहा थे। उन्होंने 14 वर्ष की आयु से ही किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग की हकों की लड़ाई लडऩी शुरू कर दी थी। उन्होंने हर गली व घर तक राजनीति का ज्ञान पहुंचाया। साधारण व्यक्तियों को भी संसद और विधानसभाओं के रास्ते दिखाये। उन्होंने कहा कि चौ. देवी लाल उनके राजनीतिक गुरू व पथ-प्रदर्शक थे। आने वाले हर समय में उनको एक सीधे- साधे संघर्षशील किसान नेता के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा सिंह, महेन्द्रा दहिया, चन्द्रकलां दहिया, बिमला तरड़, सतपाल मोर, हरज्ञान ख्यालियां, रणधीर बामल, बलराज मलिक, देवीलाल सिहाग, बलबीर सिंह दुहन, जयबीर बैनिवाल, सतबीर बैनिवाल, सुमेर श्योरान, दिनेश भारद्वाज, रोशन वाल्मिकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply