हिसार। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बरवाला हलका के वरिष्ठ नेता राजेश सूरा ने आज एक बयान जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए बजट की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में विकसित भारत-विकसित हरियाणा की साफ झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाकर जहां प्रदेशवासियों को राहत दी गई है, वहीं किसान, व्यापारी, कर्मचारी, गृहिणी समेत सभी वर्ग को राहत देते हुए विकास का नया रोडमैप भी प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हमेशा की तरह इस बार भी नायाब बजट प्रस्तुत कर दिलों को जीतने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा तथा 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले गरीब परिवारों को 50 हजार रूपए की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा गरीब वर्ग के लिए स्वागत योग्य कदम हैं। प्रदेश मेें 400 नयी खेल नर्सरी स्थापित करना, मुफ्त छात्र परिवहन सुरक्षा योजना सभी खंडों में लागू करना सहित सभी संस्थानों में सौर ऊर्जा आपूर्ति करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्जें के ब्याज व जुर्माने को माफ कर मुख्यमंत्री ने धरतीपुत्र को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने हिसार में उड्डयन कॉलेज खोलने जाने की घोषणा ऐतिहासिक है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
भाजपा नेता राजेश सूरा ने कहा कि सिंचाई संसाधनों के लिए बजट में 31 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। मानसून के दौरान यमुना नदी से 24 हजार क्यूसेक पानी पाइपलाइन डालकर हिसार, भिवानी तथा चरखी दादरी के किसानों को दिया जाएगा। किसानों को 70 हजार सोलर ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा आबियाना टैक्स प्रथा को बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट में आयुष्मान योजना को विस्तार दिया गया है। शहरी तथा ग्रामीण विकास की अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए अस्पताल तथा डिस्पेंसरी के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है। श्रमिकों और महिला विकास की अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। युद्ध शहीद सैनिक परिवारों को सहायता राशि 50 लाख से बढक़र एक करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव भी बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बजट को जनहितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है।
मनोहर बजट में दिखी विकसित हरियाणा की झलक : राजेश सूरा

Leave a Reply