लोगों का जनआक्रोश देखकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को हटाया गया : सम्पत सिंह

लोगों का जनआक्रोश देखकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को हटाया गया : सम्पत सिंह

हिसार, 18 मार्च : पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि लोगों का जनआक्रोश देखकर हरियाणा के मुख्यमंत्री को हटाया गया है। भाजपा के 10 साल के राज से विशेष करके हरियाणा प्रदेश में किसान, श्रमिक, कर्मचारी, व्यापारी, जवान, महिला व युवा खिलाडियों व डॉक्टरों ने भी सरकार के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ‘सी-2Ó फार्मूले के अनुसार न मिलना, नकली बीज, खाद के कट्टे का वजन 50 किलो से 40 किलो और वो भी महंगी, मंहगें कृषि उपकरण, फसल खराबें का मुआवजा न मिलने की वजह से किसान नाराज है। पिछले दिनों कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ ने 2022-23 की किसान की खेती की आमदनी व खर्चे का आंकलन करते हुए कहा कि 2.7 एकड़ वाले किसान का प्रतिवर्ष 1.31 लाख रूपए घाटा होता है यानी हर साल उसका कर्ज उतना ही बढ़ जाता है। प्रदेश के लाखों बेरोजगार बार-2 परीक्षाएं देने के बावजूद पेपर लीक होने की वजह से आज बहुत बड़े सदमे में है। उन्होंने उपरोक्त बातें गांव देवां व गुंजार, नवदीप कालोनी व सैक्टर 15 में ”घर-घर कांग्रेस और हर घर कांग्रेसÓÓ के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कही। इस मौके पर रामकुमार सिहाग, बलवन्त तरड़, डॉ. अर्जुन सिंह राणा, एल. सी. चौधरी, रामफल सिहाग, हरज्ञान ख्यालियां, रणधीर बामल, बंसी जागड़ा, मास्टर फुलकुमार आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.