हिसार, 22 जनवरी। हिसार के माडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में श्री श्याम बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मंदिर में स्क्रीन पर श्रद्धालुओं रामलला प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान को भी देखा। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या के श्री राम मंदिर में राम लला के आगमन के दिन हुए माडल टाउन में श्री श्याम बाबा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा। भक्तों ने भजन कीर्तन कर हवन में आहुति अर्पित की और भंडारे मे प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व रविवार को श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ थिरकते हुए भव्य निशान यात्रा निकाली। सुन्दरकाण्ड का पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल धवन, राजेंद्र नांगरू, सचिन भल्ला, मोनू नांगरू, राधे श्याम सेतिया, प्रदीप गोयल व अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
फोटो: हवन में शामिल श्रद्धालु।
फोटो: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
श्री श्याम बाबा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पर हवन, भजन कीर्तन और भंडारा चला

Leave a Reply