हांसी, 17 मार्च : द ई5 महिला महाविद्यालय गढ़ी हांसी में गत शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. वंदना बिश्नोई सेवानिवृत्त प्राचार्या रही। सबसे पहले मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने महिलाओं के सर्वोंगीण विकास पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है और उस कड़ी में यह महिला महाविद्यालय बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। ग्रामीण आंचल में स्थित होने के कारण ये महाविद्यालय छात्राओं को अपने घर के नजदीक गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदान कर रहा है तथा साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पोर्ट्स, एनएसएस, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम इत्यादि समय-समय पर आयोजित करके उनके सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहा है। मुख्यातिथि ने ज़ोर देकर कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी से कम नहीं। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की उन्नति और प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं। मुख्यातिथि ने खेल कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा बेस्ट ऐथलीट नीतू बुरा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा की तथा शुभकामनाएं दी कि यह महाविद्यालय दिन दो गुनी रात चौगुनी उन्नति करे तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रताप ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व महाविद्यालय में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मिस मोनिका ने किया तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया। यह डॉक्युमेंट्री असिस्टेंट प्रोफेसर इन कॉमर्स मिस मोनिका बजाज ने तैयार की। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे।
द ई5 महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का समापन

Leave a Reply