हांसी, 20 मार्च : द ई5 महिला महाविद्यालय के गढ़ी हांसी के फिजिकल एंड एजुकेशन डिपार्टमेंट हेल्थ एंड फिटनेस पर छात्राओं के लिए एक दिन के व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य वक्ता श्रीमति सोनिया हेल्थ कोच रही। जिन्होंने छात्राओं को फिट रहने के विभिन्न तरीके एवम अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर फिजिकल एंड एजुकेशन विभाग के डॉ. चंद्रेश ने भी स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताते हुए फिटनेस का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविधालय के स्टाफ डॉ भावना एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
द ई5 महिला महाविद्यालय में छात्राओं को हेल्थ एंड फिटनेस बारे में व्याख्यान दिया गया

Leave a Reply