हिसार, 5 मार्च : यूपी के जी.एस.टी. के एक मोटे घपले में एक आरोपी बलदेव के पिता सतेन्द्र भारद्वाज उर्फ बिलू पंडित के डोगरा मौहल्ला स्थित घर में नोएडा पुलिस ने अदालती आदेश पर छापा मारा और घर का लगभग सारा सामान ट्रक में लादकर ले गई। बेड वगैरा जो सामान फिक्स था वह रह गया है। पुलिस तवा और चम्मच तक ले गई है। युवा समाजसेवी व दुकानदार नेता अक्षय मलिक का कहना है कि ”पुलिस निर्दोष पिता को प्रताडि़त न करे। उसके पिता का लायसेंसशुदा रिवाल्वर व असला भी पुलिस ले गई है जो कि अनुचित है। इसके बारे में पुलिस अधीक्षक से जांच की प्रार्थना की गई है। विदित हुआ है कि बलदेव पिछले काफी समय से हिसार नहीं आया है। हम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हैं।
Leave a Reply