हांसी में ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत

हांसी, 28 अप्रैल : हरियाणा के हिसार के हांसी के नजदीक जीता खेड़ी रेलवे के नजदीक देर रात एक व्यक्ति की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने पहचान के लिए उसके फोटो को आसपास के गांवों व पुलिस थानों में भेजा है। जानकारी के अनुसार राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी हांसी के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि देर रात जीता खेड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक 55 वर्षीय व्यक्ति माल गाड़ी के नीचे आ गया है। वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। आवश्यक छानबीन के बाद शव को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। बलबीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति जिस मालगाड़ी की चपेट में आया है, वह रात को करीब 9 बजे हांसी से भिवानी जा रही थी। जैसे ही गाड़ी जीता खेड़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह व्यक्ति खुद ट्रेन के नीचे आया है या अनजाने में हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.