मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाई माता राजराजेश्वरी देवी की जयंती

मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाई माता राजराजेश्वरी देवी की जयंती

हिसार, 6 अप्रैल :अखिल भारतीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में समिति के संस्थापक एवं मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज की माता राजराजेश्वरी देवी की पावन जयंती व मातृदिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन नागरिक हस्पताल हिसार में लगभग 100 मरीजों को विभिन्न प्रकार के फल वितरित किए गए। इस पावन अवसर पर पीएमओ डॉ. रतना भारती एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। उपरोक्त अवसर पर समिति के कैमरी रोड स्थित श्री हंस सेवा मंदिर में एक जिला स्तरीय सत्संग एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महात्मा विलक्षणानंद, महात्मा देवहुति बाई जी एवं महात्मा भद्रा बाई ने अपने ओजस्वी विचारों एवं सुंदर भजनों से सभी को भाव विभोर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीराम, अनूप सिंह, यमुना प्रसाद, अर्जुन, रूपलाल, रमेश चौहान व  अंजना गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.