बदमाशों से सख्ती से निपट जाएगा, डरने की कोई जरुरत नहींः सांसद अरविंद शर्मा

बदमाशों से सख्ती से निपट जाएगा, डरने की कोई जरुरत नहींः सांसद अरविंद शर्मा

सांसद ने सांपला पहंुच, सीताराम हलवाई के परिजनों से की मुलाकात

रोहतक, 7 फरवरी। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि बदमाशों से सख्ती से निपटा जाएगा, सरकार व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी भी प्रकार से डरने की जरुरत नहीं है। देर शाम भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा सांपला पहंुचे और सीताराम हलवाई के परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने उन्हें बताया कि मामले का पता चलते ही उन्होंने इस बारे में पुलिस के आलाधिकारियों से बातचीत की थी और जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा गया है। सांसद ने उन्हें कहा कि किसी भी प्रकार से डरने की जरुरत नहीं है। इसी दौरान हलवाई के परिजनों ने सांसद को बताया कि पहले भी एक बार उनकी दुकान पर घटना हो चुकी है। सांसद अरविंद शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार आपके साथ है और इस बारे में उनकी गृह मंत्री तक बातचीत हो चुकी है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.