विधायक भव्य बिश्नोई 7 मार्च को आदमपुर में करेंगे कई विकास कार्यों का उद्घाटन

हिसार, 6 मार्च : आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई 7 मार्च को सुबह 8.00 बजे हिसार सेक्टर-15 आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी देते हुए विक्रांत देवीलाल बिश्नोई ने बताया कि इसके उपरांत विधायकआदमपुर हलके में सुबह 9.30 मोठसरा गांव में गौशाला में शैड का उद्घाटन, 10.00 बजे एससी एवं बीसी चौपाल का उद्घाटन, 10.30 बजे सुंडावास में दो सड़कों का उद्घाटन, 11.00 बजे बालसमंद चौ. भजनलाल गवर्नमेंट कॉलेज बिल्डिंग निर्माण का शिलान्यास (वर्चुअल मुख्यमंत्री द्वारा), 12.30 बजे मोहबतपुर में पार्क का उद्घाटन, 2.00 बजे मंडी आदमपुर में चैक वितरण कार्यक्रम मार्केट कमेटी, शिव कालोनी में सड़क का शिलान्यास, जवाहर नगर में सड़क का शिलान्यास, 3.00 बजे खारा बरवाला में सड़कों का उद्घाटन, 4.00 बजे भोडिया में गांव सचिवालय पार्क उद्घाटन, महंत चन्द्रप्रकाश जी चौपाल पार्क का उद्घाटन, इंटरलॉक रास्ते निर्माण का उद्घाटन, यूनिवर्सल स्कूल के रास्ते के निर्माण का उद्घाटन, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा भी लेंगे तथा अपनों के सुख-दुख में शिरकत करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.