हिसार, 17 मार्च : हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के ठीक पहले हिसार जिले के निवासी नरेश जांगड़ा को ‘श्रम कल्याण बोर्डÓ का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। प्रदेश में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जातीय समीकरण की बिसात बिछाई जा रही है। हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के विशेष सचिव मनीराम शर्मा की तरफ से नियुक्त पत्र जारी किया गया है। नरेश जांगड़ा हिसार जिले के लाड़वा गांव के निवासी हैं। उनके चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। बधाईयों का तांता लगा है।
Leave a Reply