नारी नारायणी फाउंडेशन के द्वारा राम लला प्राण प्रतिष्ठा के 21 वे दिन 11 कुंडीय हवन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नारी नारायणी फाउंडेशन के द्वारा राम लला प्राण प्रतिष्ठा के 21 वे दिन 11 कुंडीय हवन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल गुप्ता (कैबिनेट मिनिस्टर) व डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता रहे। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए किए गए संघर्षो व शहादतों को याद करते हुए बताया कि रामलल़ा के अपने घर आगमन का हर हिंदू को गर्व है। हमें राजनीतिक आजादी तो1947 में मिल गई  थी लेकिन सामाजिक आजादी हमें 22 जनवरी को मिली।विजय नागपाल, समाजसेवी संजय डालमिया विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थापिका पूनम नागपाल ने बताया कि  इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से जीवन में सकारात्मक आती हैं तथा सभी का मनोबल भी बढ़ता है।पतंजलि परिवार से मुकेश व उनकी टीम ने हवन यज्ञ करवाया। संस्था की सदस्य मौसमी,ममता चंद्राकर, संगम पांडे,सुनीता शर्मा, मोनिका ललित,मोनिका वर्मा, निशा ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर समाजसेवी पूजा मित्तल, नीटा नागपाल ,गीतू बांगा, सौम्या शर्मा, मंजुला खत्री, विजय गुप्ता ,सचिन तनेजा, हरीश नागपाल , गौरव पसरिजा ,विनोद गोयल व नारी नारायणी फाउंडेशन की पूरी टीम अपने परिवार के साथ विशेष रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.