निजी कंपनी से पावर प्लांट लेकर सरकारीकरण करना पंजाब सरकार का सराहनीय फैसला : दलबीर किरमारा-केन्द्र व विभिन्न प्रदेशों की भाजपा सरकारों को आम आदमी पार्टी की सरकारों से सीखने की जरूरत-

निजी कंपनी से पावर प्लांट लेकर सरकारीकरण करना पंजाब सरकार का सराहनीय फैसला : दलबीर किरमारा-केन्द्र व विभिन्न प्रदेशों की भाजपा सरकारों को आम आदमी पार्टी की सरकारों से सीखने की जरूरत-

हिसार। आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें बिजली का पावर प्लांट निजी हाथों से लेकर सरकारीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि न केवल हरियाणा, बल्कि केन्द्र की भाजपा सरकार को भी मान सरकार के इस फैसले से सीख लेनी चाहिए।
दलबीर किरमारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संयोजन में कार्य करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार आए दिन जनहित के फैसले कर रही है। पंजाब में सत्ता संभालते ही अपनी घोषणानुसार बिजली को फ्री किया गया वहीं दिल्ली की तर्ज पर चलते हुए मोहल्ला क्लीनिक योजना को सिरे चढ़ाया गया। पंजाब सरकार ने एक ही कलम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया वहीं अब युवा वर्ग को नई भर्ती करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब किसी प्रदेश की सरकार ने निजी कंपनी से पावर प्लांट लेकर उसका सरकारीकरण किया है। सरकार का यह फैसला पूरी तरह से जनहितैषी प्रदेश हितैषी है। इससे जनता को सस्ती बिजली मिलेगी, भर्तियां होगी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सब दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से संभव हो पाया है। दिल्ली व पंजाब के दोनों मुख्यमंत्री मिलकर हर दिन जनता के हित में सोचने वाले व्यक्ति हैं और उनका हर फैसला जनता के लिए होता है।
दलबीर किरमारा ने कहा कि केन्द्र व विभिन्न प्रदेशों में काबिज भाजपा सरकारों ने कभी जनहित की ओर ध्यान नहीं दिया। भाजपा पूंजीपतियों के हाथों खेलने वाली पार्टी है और यही वजह है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकारें सरकारीकरण की बजाय निजीकरण की नीतियां ज्यादा अपना रही है। पूर्व में अटल बिहारी वाजयेयी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार ने जहां निजीकरण की नीतियां शुरू की वहीं बाद में बनी यूपीए सरकार ने इन नीतियों को आगे बढ़ाया। मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार तो हर सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने कर्मचारी वर्ग पर सबसे बड़ा प्रहार उनकी पैंशन बंद करके किया, जिसे कर्मचारी वर्ग कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने आम जनता एवं कर्मचारी वर्ग से अपील की कि वह दिल्ली व पंजाब की तरह जनहितैषी फैसलों के लिए हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.