हिसार, 6 मार्च : मैराथन दौड़ की मास्टर कटेगरी में प्रथम पॉजिशन पर रहे अर्बन स्टेट हिसार के रहने वाले रविंदर हुड्डा को गुरुग्राम उपायुक्त निशांत यादव ने सम्मानित किया। मैराथन का आयोजन पिछले महीने गुरुग्राम में किया गया था। रविंदर हुड्डा ने मास्टर कटेगरी की 42.195 किलोमीटर की मैराथन दौड़ 3 घंटे 46 मिनट में पूरी करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को गुरुग्राम में उपायुक्त निशांत यादव ने रविंदर हुड्डा को 50 हजार रुपये का चैक देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था
Leave a Reply