ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिलेगी विश्वसनीय और प्रमाणित चुनाव संबंधी जानकारियां

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिलेगी विश्वसनीय और प्रमाणित चुनाव संबंधी जानकारियां

भारत निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रू4ह्लद्ध ङ्कह्य क्रद्गड्डद्यद्बह्ल4 किया लॉन्च

हिसार, 5 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रचार-प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की गरिमा व अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से मिथ और रियलिटी पर आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रू4ह्लद्ध ङ्कह्य क्रद्गड्डद्यद्बह्ल4 क्रद्गद्दद्बह्यह्लद्गह्म् लांच किया है। 

उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर कई लोकतांत्रिक देशों में गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार के बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि मतदाताओं को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक, प्रमाणित और सत्यापित जानकारी मिले। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट द्व4ह्लद्ध1ह्यह्म्द्गड्डद्यद्बह्ल4.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर जनता के लिए उपलब्ध है। यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रू4ह्लद्ध ङ्कह्य क्रद्गड्डद्यद्बह्ल4 क्रद्गद्दद्बह्यह्लद्गह्म् चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां, अफवाहों और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के असरदार माध्यम के रूप में कार्य करेगा। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। यह रजिस्टर पहले से ही उजागर चुनाव संबंधी फर्जी जानकारियां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संभावित मिथक जानकारियों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न अनुभागों के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को रू4ह्लद्ध ङ्कह्य क्रद्गड्डद्यद्बह्ल4 क्रद्गद्दद्बह्यह्लद्गह्म् में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.