बहुतकनीकी आदमपुर के छात्रों ने किया वाटर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का भ्रमण

बहुतकनीकी आदमपुर के छात्रों ने किया वाटर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का भ्रमण

हिसार, 14 अप्रैल : राजकीय बहुतकनीकी मंडी आदमपुर के मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने सीतापुर  इंडस्ट्रीयल एरिया में जयपुर स्थित एसडब्ल्यूईएम वाटर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का भ्रमण किया तथा कंपनी के एचआर  रविंद्र पूनिया से इंटरेक्ट किया जो कि मैनेजमेंट विभाग के ही के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने डीबीएम 2020-23 के बैच में पास किया था। रविंद्र पूनिया ने स्टूडेंट्स को फैक्ट्री एचआर के कार्यों को व्यावहारिक रूप से समझाने का प्रयास किया। मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विभाग के एलुमनाई आज लगभग सभी प्रमुख कंपनीज में कार्य कर रहे हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. कुलबीर सिंह अहलावत ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी मंडी आदमपुर से प्रत्येक विभाग इस तरह की इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित करता है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कंपनीयों की कार्य प्रणाली का व्यवहारिक ज्ञान मिले। मैनेजमेंट विभाग से प्राध्यापक डॉ. महावीर शेरावत, हरपाल सिंह,अंबिका व नीतिका गुप्ता ने छात्रों के साथ कम्पनी का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.