हांसी में रिटायरमेंट के दिन शुगर मिल कर्मी ने किया सुसाइड, तीन पेज का छोड़ा सुसाइड नोट

हिसार, 30 अप्रैल :  मिलकपुर निवासी व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह शुगर मिल पानीपत में नौकरी करता था और 30 अप्रैल को ही उसकी रिटयारमेंट थी। कर्मचारी राजबीर को तबीयत बिगडऩे पर परिजन इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में ले गए थे। व्यक्ति के घर 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसने 5.70 लाख रुपए नहीं लौटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिल के स्वीपर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव मिलकपुर निवासी विक्रम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करता है और अविवाहित है। मेरे पिता राजबीर एफडी शुगर मिल पानीपत में कार्यरत थे और उनकी 30 अप्रैल को रिटायरमेंट होनी थी। 28 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे उसके पिता घर से बिना बताए चले गए। उन्होंने श्याम करीब 7:30 तक इन्तजार किया, पिता घर नहीं आए। फिर उन्होंने आस-पास पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद वह और मिलकपुर निवासी आलोक मोटरसाइकिल पर हमारे खेत में गये। जहां पर देखा कि मेरा पिता खेत में पानी की खाल के पास बैठा हुआ था। उसके पिता ने बताया कि उसने जहर की गोलियां खा ली हैं। तुरंत जींद के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.