सूर्य नगर फाटक एक सप्ताह के लिए बंद

हिसार, 5 मार्च : स्थानीय सूर्य नगर फाटक को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। बंद करने का कारण बताया जा रहा है कि अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज के ऊपर काम शुरू होगा। फाटक बंद होने के कारण सूर्य नगर का सारा एरिया एक तरह से कट सा गया है। आज इस तरफ आने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महावीर कॉलोनी की ओर से और गलियों में से गुजरते हुए लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे। वर्णन योग है की सूर्य नगर फाटक पर ओवर ब्रिज में अंडर ब्रिज का काम कई सालों से चल रहा है। स्थानीय निवासी इस ब्रिज का काम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने कई बार ब्रिज का काम पूरा करने के लिए जिला प्रशासन से भी मांग की है पर काम बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना लगातार करना पड़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.