जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज के दोहरीकरण के लिए तरुण जैन ने मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को लिखा पत्र- भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज के दोहरीकरण के लिए लिखा पत्र- जनसंख्या के बढ़ते दबाव के चलते जिंदल फैक्टरी के पास बने पुल के दोहरीकरण की नितांत आवश्यकता : तरुण जैन

 जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज के दोहरीकरण के लिए तरुण जैन ने मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को लिखा पत्र- भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज के दोहरीकरण के लिए लिखा पत्र- जनसंख्या के बढ़ते दबाव के चलते जिंदल फैक्टरी के पास बने पुल के दोहरीकरण की नितांत आवश्यकता : तरुण जैन


हिसार : हिसार जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं लगातार जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण जिंदल पुल के पास बने ओवरब्रिज से उतरते हुए आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के प्रति संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने इस पुल के दोहरीकरण के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एवं उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखा है। उन्होंने वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हुए जल्द से जल्द इस पुल के दोहरीकरण की मांग की है।
   तरुण जैन का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कि रचनात्मक सोच के चलते हिसार विकास की राह पर अग्रसर है। निरंतर नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। इसके साथ-साथ हिसार में जनसंख्या का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में हर रोज हिसारवासी दिल्ली आवागमन करते हैं। इतना ही नहीं अन्य कई क्षेत्रों के हजारों लोगों का भी हिसार-दिल्ली रोड से आवागमन रहता है। इन सभी यात्रियों को हर रोज जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज (पुल) से गुजरना पड़ता है। वर्तमान स्थिति यह है कि इस पुल से आवागमन करते समय बोटल नेक जैसी स्थिति बन जाती हैं। दरअसल पुल से उतरते हुए हर रोज जाम की स्थिति हो जाती है। इतना ही नहीं यदि किसी कारणवश पुल के ऊपर कोई गाड़ी खराब हो जाए तो कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है और चारों तरफ से रास्ते बंद हो जाते हैं।
    भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली रोड पर जिंदल फैक्टरी के पास बने ओवरब्रिज के दोहरीकरण की नितांत आवश्यकता है। दोहरीकरण से जाम की स्थिति से निजात मिलेगी और हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.