हिसार, 20 फरवरी : थैलेसीमिया सोसाइटी हिसार की बैठक सचिव तनु ठकराल की अध्यक्षता में नेशनल ब्लड बैंक में हुई। बैठक की शुरुआत में सोसाइटी के प्रधान व संस्था के संस्थापक रहे स्व. वेद झण्डई को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि स्व. वेद झंडई द्वारा 108 बार रक्तदान करने व रक्त की जरूरत पड़ने पर लोगों की जो मदद की गई, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनका पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा। 24 अक्टूबर 2023 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उनके द्वारा स्थापित थैलेसीमिया सोसाइटी को सुचारु रुप से चलाने के लिए भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। नगर के कुछ अन्य समाजसेवी लोगों को भी जोड़ा जाएगा। नेशनल ब्लड बैंक के संचालक रोशन सैनी ने कहा कि वे स्व. वेद झण्डई के नाम पर नेशनल ब्लड बैंक को समर्पित करना चाहते हैं। उनके इस प्रस्ताव को सभी ने माना और उनकी इच्छा की सराहना की। इस मौके पर थैलेसीमिया सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक आर्य, कई समाजसेवी व थैलेसीमिया सोसाइटी के सदस्य ओम प्रकाश अरोड़ा, गोकुल चंद नारंग, नरेंद्र नागपाल, सौरभ झण्डई, अनिल ठकराल, श्याम सुंदर आदि भी मौजूद रहे।
फ़ोटो कैप्शन : थैलेसीमिया सोसाइटी की बैठक में उपस्थित सदस्य।

Leave a Reply