इस काम में जनता और सरकार ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें 

इस काम में जनता और सरकार ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें 

हिसार, 22 अप्रैल : बेसहारा गरीब व बीमार महिलाओं की सेवा में लगा हुआ भाग्यश्री सेवा संस्थान ट्रस्ट आजाद नगर में बहुत ही सराहनीय सेवा कर रहा है। सुश्री बाला वर्मा और उनका भाई बलवान सिंह 2020 से इन महिलाओं की सेवा कर रहे हैं। शुरू में चंदन नगर में केवल 7 महिलाएं थी और अब आजाद नगर में 48 महिलाओं की नित्य प्रति सेवा की जा रही है। भवन का हर महीने 25000 रूपए किराया देना पड़ रहा है जो कि लोगों द्वारा दिए गए दान आदि से पूर्ति की जा रही है। कुछ लोग अनाज और दाल आदि से सहायता करते हैं तो कुछ  कैश में दान करते हैं। यह ऐसी संस्था है जहां हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.